Top News

19 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

19 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 पाउच देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर की रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भीरा जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान गेट के पास एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 पाउच देशी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय जायसवाल निवासी भीरा, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, उम्र लगभग 47 वर्ष बताया। आरोपी ने बताया कि वह शराब बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बरामद शराब की कुल मात्रा 3.800 लीटर बताई गई है। पुलिस ने बरामद शराब का नमूना लेकर सील किया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूर्ण की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post