शिक्षा व प्रौद्योगिकी पर केंद्रीय मंत्री से स्वदेश कुमार सिंह ने की चर्चा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के भदीड़ गांव निवासी एवं ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने मंगलवार को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनसे शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर गंभीर, सार्थक एवं प्रभावशाली चर्चा की।
अजीत एक्सप्रेस रिपोर्टर एवं दैनिक जागरण संवाददाता तारकेश्वर सिंह अज़ीत से स्वदेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने अपने गांव-क्षेत्र तथा संस्थान स्तर पर शिक्षा व तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की मंशा रखते हुए केंद्रीय मंत्री से सहयोग व मार्गदर्शन का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस दिशा में ठोस पहल के लिए मार्गदर्शन मिलने से क्षेत्रीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिक्षा व तकनीक को भविष्य की आधारशिला बताते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार साझा किए। यह भेंट व वार्ता हम दोनों के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रही।

Post a Comment