Top News

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया बिटिया का जन्मदिन, परोसा भोजन

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया बिटिया का जन्मदिन, परोसा भोजन

करहां के युवा समाजसेवी राहुल सिंह ने पेश की सराहनीय पहल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार की देर शाम करहां के युवा समाजसेवी राहुल सिंह व उनकी धर्मपत्नी रोली सिंह द्वारा एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य उस समय पेश किया गया, जब उन्होंने अपनी नन्ही बिटिया रावी सिंह का जन्मदिन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच मनाया। जहां लोग अपनी खुशियां आलीशान होटलों व स्थानों पर मनाते हैं, वहीं राहुल सिंह ने बेसहारा बुजुर्गों के साथ अपनी खुशियां साझा कर समाज को मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने पहुंचकर बिटिया को आशीर्वाद दिया और केक काटकर बुजुर्गों को खिलाया तथा सभी के साथ मिलकर वृद्धों को विविध पकवानों वाला भोजन परोसा। इस दौरान राहुल सिंह के द्वारा वृद्धों को दान भी दिया गया। परिवार से दूर वृद्धाश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्ग लंबे समय बाद इस तरह की खुशियों का साक्षी बन भावुक हो उठे और उन्होंने बिटिया के दीर्घायु की कामना करते हुए अपना स्नेहाशीष प्रदान किया।

राहुल सिंह के इस सराहनीय कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्य समाज को नई दिशा देने वाले हैं। इससे अन्य लोंगो को भी प्रेरणा मिलेगी तथा बच्चों के अंदर भी सेवा की भावना विकसित होगी। इस अवसर पर उनकी माता रेनू देवी, आरएसएस के खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह,  व्यवसायी अतुल सिंह व बृजेश सिंह, अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव, शिक्षक आनंद गुप्ता व राजीव मौर्य, अंकित सिंह, राहुल मद्धेशिया, शिवेश कुमार, शिवा सिंह, रमन कुमार सहित अनेक सहयोगी व स्नेही स्वजन उपस्थित रहे



Post a Comment

Previous Post Next Post