पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्व. अजीत सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्व. अजीत सिंह की पाँचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके निज निवास देवसीपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसमें उनकी पत्नी वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, पुत्र युवान सिंह व परिजन समेत सैकड़ों चाहने वालों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नम आंखों से याद किया।
गौरतलब हो कि स्व अजीत सिंह का प्रदेश की राजधानी में 06 जनवरी 2021 की शाम हत्या हो गयी थी। तबसे प्रत्येक वर्ष उनकी श्रद्धांजलि सभा मे सैकड़ों गणमान्य व आम जनमानस का जमावड़ा होता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुभाषपा महासचिव अरविंद राजभर, संतोष सिंह टीपू, बैजनाथ राम, यशवंत उर्फ़ गप्पू सिंह, जयभीम कुमार, रविभूषण प्रताप सिंह, नौशाद अहमद, भुपेंद्र सिंह, रमेश कन्नौजिया, मुन्ना सिंह, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





Post a Comment