Top News

धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व

धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां बाजार सहित परिक्षेत्र के बयालिस गांवों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रवचन, शिवबारात, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन हुआ।

देवसीपुर व पुषणा के नवनिर्मित मंदिरों में यज्ञाचार्य पंडित विंध्याचल पांडेय, विघ्नेश पांडेय व मुकुंद पाठक के सान्निध्य में विधि-विधान से शिवलिंग स्थापना की गई। कीर्तिश्वर महादेव भतड़ी, गुरादरी, करहां बाजार, प्राचीन शिवमंदिर देवरिया, याकूबपुर, स्वयंभू शिवमंदिर शमशाबाद, मरछुरेश्वरनाथ महादेव शिवकुटीर, दपेहड़ी, दतौली, राजर्षि शिवालय दरौरा, पातालपुरी शिवालय हिंडोला, सिद्धेश्वर महादेव सद्धोपुर, शिव मंदिर नेवादा, हरिशंकरी एवं गौरीशंकर महादेव भांटीकला, आशुतोष आश्रम चेरुईडीह सहित सभी प्रमुख शिवालयों में पूजन-अर्चन व महरुद्राभिषेक की विशेष धूम रही।

व्रती महिलाओं व कन्याओं में विशेष उत्साह देखा गया। शिव मंदिर समिति करहां, दुर्गा-शिव मंदिर समिति माहपुर तथा शिव मंदिर समिति याकूबपुर के नेतृत्व में भव्य शिवबारात भी निकाली गई। पूरे क्षेत्र में दिनभर वातावरण शिवमय बना रहा



Post a Comment

Previous Post Next Post