Top News

बारा की अंकिता हुई असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए क्वालिफाई

बारा की अंकिता हुई असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए क्वालिफाई

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड की बारा गांव निवासिनी अंकिता सिंह ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। इतिहास विषय से परीक्षा में सम्मिलित अंकिता सिंह ने कुल 300 में से 198 अंक प्राप्त करते हुए 98.17 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जारी परिणाम के अनुसार अंकिता सिंह को असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश हेतु क्वालिफाई घोषित किया गया है। सामान्य वर्ग से आने वाली अंकिता ने यह उपलब्धि अपनी मेहनत और निरंतर अध्ययन के बल पर प्राप्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार इस विषय में कुल 82,844 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 60,777 परीक्षार्थी शामिल हुए। इतने बड़े प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें कि अंकिता सिंह बारा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुनील सिंह व शिक्षामित्र उषा सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकिता की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post