पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद में शुरु हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद भाग-1 में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन विभिन्न कक्षाओं के बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग तरह की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विजेताओं के अंतिम परिणामों की घोषणा व समारोह पूर्वक पुरस्कार वितरण शुक्रवार को होगा।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उक्त विद्यालय में कक्षावार दौड़, कूद, रिले दौड़, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी आदि की प्रतियोगिताएं हुई। इसका उद्घाटन सरस्वती माता के चित्र पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव ने बताया कि पठन-पाठन के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा उक्त प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
इस अवसर पर अध्यापकगण इफ्तेखार अहमद, रामविलास यादव, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुषमा मौर्या आदि सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे।


Post a Comment