Top News

मारपीट के मामले में अवैध तमंचे सहित आरोपित गिरफ्तार

मारपीट के मामले में अवैध तमंचे सहित आरोपित गिरफ्तार

करहां (मऊ) : रानीपुर पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत कराने के बाद आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

रानीपुर पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम इटौरा में मारपीट के दौरान एक युवक असलहा लहराकर लोगों को धमका रहा है। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपित विशाल चौहान निवासी नखतपुर थाना मरदह, जनपद गाजीपुर बताया गया है। वह अपने ननिहाल इटौरा आया हुआ था। आरोप है कि उसने स्थानीय निवासी मिथिलेश चौहान के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित के अनुसार वह पहले से ही उसे धमकाता आ रहा था और घटना के दिन उसने असलहा निकालकर जान से मारने की कोशिश की।



Post a Comment

Previous Post Next Post