दिव्यांगजनों के चिन्हांकन शिविर में 42 आवेदन हुए प्राप्त
करहां (मऊ) : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में एक दिवसीय वृहद चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विकासखंड की 83 ग्राम पंचायतों से आए दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं परीक्षण किया गया। जिसमें सहायक उपकरणों के लिए कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों में ट्राइसाइकिल के 26, कान की मशीन के 6, अंध छड़ी के 4 तथा व्हीलचेयर के 6 आवेदन शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के बाद आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय भेजे जाएंगे तथा चयनित लाभार्थियों को आगामी कैंप में निश्शुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।
खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को आवास एवं शौचालय की योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी दुर्गेश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा से जोड़ना है। शिविर में दिव्यांगजन कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी दिव्यांगजनों के फार्म भरवाने और जमा कराने में सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके स्वजन मौजूद रहे।




Post a Comment