मजदूर दिवस पर अधिरोहण संस्था का अनूठा पहल, श्रमिकों को घड़ा देकर किया सम्मानित
करहां (मऊ) : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अधिरोहण संस्था द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था ने श्रमिक स्त्री-पुरुषों के बीच मिट्टी के घड़े (जल पात्र) वितरित किए, ताकि उन्हें शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम की संस्थापिका ज्योति सिंह ने कहा कि “मजदूर केवल एक शब्द नहीं, बल्कि ‘श्रमिक’ सम्मान का प्रतीक है। जो भी व्यक्ति अपनी मेहनत से आजीविका चलाता है, वह समाज की रीढ़ होता है।” उन्होंने श्रमिकों के योगदान को समाज के विकास का आधार बताया।
इस अवसर पर सहयोगी शारदा त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन उनके श्रम का आदर किया जाना चाहिए। उनके परिश्रम से ही समाज का निर्माण और प्रगति संभव है। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को घड़े वितरित करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित भी किया गया और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रमिकों के सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के प्रति समर्पित प्रेरक पंक्तियों के साथ हुआ, जिसमें उनके परिश्रम और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

Post a Comment