सड़क किनारे जलते गंदे कूड़े से हो रही परेशानी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर करहां बाजार के मछली मंडी के पास सड़क किनारे गंदा कूड़ा फेका जाता है। इसमें समय-समय पर आग लगा देने से गंदा और बदबूदार धुआं उठने लगता है। इसकी वजह से आसपास के लोंगो एवं राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने इस समस्या से निजात की गुहार लगाई है।
बता दें कि करहां-माहपुर और गद्दोपुर की सीमा पर यहां मछली, मुर्गा और मटन की दुकानें हैं। उक्त दुकानदार अपने दुकान का गंदा अवशेष सड़क किनारे फेक देते हैं। इसको देखकर अन्य दुकानदार भी अपना कूड़ा-कचरा यहां फेकने लगे। कुछ फल-सब्जी लेकर जाने वाली गाड़ियां भी यहां अपना कूड़ा डंप कर देती हैं। जब यह कूड़ा सड़कर बदबू फैलाने लगता है तब कुछ लोग इसमें आग लगा देते हैं। इसकी वजह से गंदगी औऱ धुएं से परेशानी और संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है। क्षेत्रवासी इसके स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।




Post a Comment