मारपीट में महिला व पुत्र घायल, चार नामजद
वलीदपुर (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के घुटमा गांव निवासी एशा खातून ने गांव के ही विधूक, असलम, जमालुद्दीन, राजा पर मारपीट का आरोप लगाया है। उपचार कराने के बाद पीड़िता ने थाना रानीपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज का मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर विपक्षी लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिए। मारपीट में एशा खातून व उनके पुत्र जमालुद्दीन घायल हो गए। पीड़िता ने बताया कि उनके पैर की अंगुली टूट गई तथा आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Post a Comment