Top News

करहां बाजार में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

करहां बाजार में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

करहां (मऊ) : करहां क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाजार में जगह-जगह जश्न का माहौल बन गया, जहां लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल रहा और समर्थकों ने इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, मंडल महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) प्रकाश सरोज, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव तथा ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post