दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार, भेंजा कोर्ट
करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपित को पुलिस ने शनिवार गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अभियान के दौरान अपराध निरीक्षक राजीव कुमार व उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपित आशीष निवासी तिलसवां, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, करहां-जहानागंज मार्ग स्थित तिलसवां मोड़ के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित थाना मुहम्मदाबाद गोहना में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 64, 123, 89, 352, 351(3) एवं 308 बीएनएस में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आटोपित को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment