जमीन-मकान के फर्जी दस्तावेज मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वलीदपुर/करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने जमीन व मकान के कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाभ लेने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना के उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त खुर्रम रिजवान आजमगढ़ न्यायालय गया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आजमगढ़ पहुंचकर न्यायालय तिराहा के पास ठंडी सड़क से अभियुक्त खुर्रम रिजवान निवासी कबीराबाद, मुहम्मदाबाद गोहना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 456/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने जमीन व मकान के लालच में अपने पिता के नाम फर्जी हिब्बानामा तैयार कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक रमाशंकर तथा कांस्टेबल सतीश सोनी शामिल थे।

Post a Comment