Top News

मुहम्मदाबाद गोहना से छह ज्योतिर्लिंगों की आस्था यात्रा पर रवाना हुआ 25 शिवभक्तों का जत्था

मुहम्मदाबाद गोहना से छह ज्योतिर्लिंगों की आस्था यात्रा पर रवाना हुआ 25 शिवभक्तों का जत्था

करहां (मऊ) : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच बाबा घनश्याम दास कांवरिया संघ, करहां के तत्वावधान में बुधवार को 25 शिवभक्तों का जत्था छह ज्योतिर्लिंगों की पावन तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रारंभ हुई इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा संयोजक एवं स्थानीय व्यवसायी सुमंत के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर मंगलकामनाओं के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया। सुमंत ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा धाम, बैजनाथ, बासुकीनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ तथा नागेश्वर सहित छह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। इसके अतिरिक्त द्वारिकाधीश, भेंट द्वारका, मैहर, पुष्कर, खाटूश्याम, मेहंदीपुर बालाजी एवं काशी विश्वनाथ धाम में भी दर्शन-पूजन का कार्यक्रम निर्धारित है।

यात्रा दल में संतोष गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजय मौर्य, देवी प्रसाद, कमलेश, मनोज सहित कुल 25 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर क्षेत्रवासियों और परिजनों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय, सफल एवं सुरक्षित तीर्थयात्रा की कामना की। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस माहौल ने गुरु पूर्णिमा के पर्व को और अधिक आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post