मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहां निवासी दिवाकर तिवारी ने दी गई तहरीर में बताया है कि उसके चाचा विनोद तिवारी महिंद्रा कंपनी में लोन रिकवरी का काम करते हैं। बुधवार दोपहर को एक किस्त की वसूली के संबंध में वे आशीष यादव निवासी नसोपुर थाना सरायलखंसी के कहे अनुसार मुसरदह मोड़ स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास पहुंचे। आरोपित वहीं नौकरी करता है। आरोप है कि काफी देर तक इंतजार कराने के बाद शाम सवा सात बजे के करीब वह आया और मेरे चाचा को पैसा देने के बहाने अंदर बुलाकर गाली-गुप्ता देते हुए जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। घटना में विनोद तिवारी के हथेली, चेहरे व गले पर चोट आई है।
पुलिस के अनुसार साढ़े सात बजे घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची व घायल को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। चिकित्सको के अनुसार इलाज चल रहा है और घायल अब खतरे से बाहर है। मिली तहरीर व जांच पड़ताल के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। गिरफ्तारी व जांच उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
https://www.facebook.com/share/v/1Ad2QP4GrX/




Post a Comment