83 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान, दवा छिड़काव से संक्रमण पर रोक
करहां (मऊ) : विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना में एक जुलाई से 31 जुलाई तक चला स्वच्छता पखवाड़ा शुक्रवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान ब्लाक की सभी 83 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक स्थलों, नालियों व सड़कों की सफाई कराई गई।
अंतिम दिन माहपुर गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जलभराव वाले स्थानों से पानी निकासी के साथ एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई भी हुई। सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह ने विभिन्न गांवों में अभियान का निरीक्षण किया। बीडीओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बरसात में संक्रामक एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए पूरे माह विशेष सावधानी बरती गई।


Post a Comment