Top News

भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने संतों व पुजारियों का किया सम्मान, रविदास मंदिर में किया दीपदान

भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने संतों व पुजारियों का किया सम्मान, रविदास मंदिर में किया दीपदान


करहां (मऊ) : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेत्री एवं निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर संत-महात्माओं एवं पुजारियों का सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूज्य संत-महात्माओं एवं मंदिरों के आदरणीय पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया।

इनमें शिवमंदिर करहां के पुजारी विष्णुकांत श्रीवास्तव, गुरादरी के पुजारी रामदास, शिव मंदिर मुहम्मदाबाद गोहना के पुजारी सत्यनारायण दूबे, कोठिया धाम के पुजारी शिवचंद महाराज तथा अन्य देवस्थलों के पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है और गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का जीवन सार्थक बनता है।

इसके उपरांत पूनम सरोज ने रविदास मंदिर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव की कामना की। उन्होंने संत रविदास के समता, मानवता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को आज भी अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षद्वय भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, महामंत्री द्वय अंकित सरोज व राहुल सिंह सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post