Top News

रामसरन चौहान ने गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

रामसरन चौहान ने गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

करहां, मऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने स्थानीय कस्बे के उदासीन संगत आश्रम पहुंचकर महंत सत्यनाम दासजी महाराज का सम्मान किया तथा उनके आशीर्वचन एवं सेवा संदेश का श्रवण किया।

इसके बाद उन्होंने सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर मंदिर के पुजारी सुमंत गिरी का अंगवस्त्र व पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संतों के मंगल आशीर्वाद के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रद्युम्न प्रताप, नीलम देवी, मीना देवी, पार्वती देवी सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post