जागरण के 'एक युद्ध नशा के विरुद्ध' अभियान के तहत शिक्षकों व बच्चों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा, प्राथमिक विद्यालय मालव व नगरीपार में शनिवार को धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण, परेड, प्रभातफेरी सहित दैनिक जागरण के नशामुक्ति अभियान 'एक युद्ध नशा के विरुद्ध' का संकल्प शिक्षकों एवं बच्चों ने लिया। सबने स्वयं तथा अपने परिवार व समाज को भी जागरुक करने की शपथ ली।
जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि जनता इंटर कालेज रानीपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रबंधक हरिनारायन सिंह व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पांडेय ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। प्राथमिक विद्यालय मालव व नगरीपार में प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह व स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने नशामुक्ति अभियान पर प्रकाश डालते हुए शपथ दिलाई।
रविंद्र सिंह ने कहा कि पहले की अपेक्षा वर्तमान युवा व किशोरवय पीढ़ी नशा की तरफ ज्यादा भाग रही है। यह भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने जागरण के इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंशा की। प्रबंधक हरिनारायन सिंह ने बच्चों को आगाह किया कि वे भारत के कर्णधार हैं, इसलिए अभी से नशा के प्रति जागरुक व सचेत रहें। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह व स्वतंत्र श्रीवास्तव ने सभी से जागरण के इस अभियान से जुड़कर समाज को जागरुक करने की ज़रुरतों पर बल दिया।
इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, नैयर आलम, विजेंद्र सिंह, संदीप दास, सुबाशंकर, गोपाल सिंह, कृपानारायन, संतोष चौहान, शिया सिंह आदि समस्त शिक्षक, अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।



Post a Comment