समरसता कलश यात्रा का किया गया स्वागत
करहां (मऊ): संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व वर्ष के अवसर पर गुरुवार को रानीपुर ब्लाक के खिरिया काझा स्थित संत रविदास मंदिर सहित पांच स्थानों पर चल रही समरसता कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा खिरिया, पलिया, चकिया और चिरैयाकोट के रविदास मंदिरों से होते हुए चौक स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां आयोजित सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने गुरु रविदास के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया। इसके बाद यात्रा चिरैयाकोट स्थित शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में रानीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, उर्मिला पासी, अजय सिंह, वीरेंद्र पासी, इंद्रदेव प्रसाद, सुधीर सोनकर, कृष्णकांत राय, योगेंद्र प्रताप सिंह, अमिताभ सिंह, यशवंत पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद थे।




Post a Comment