सीईआईआर पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

सीईआईआर पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 18,919 रुपये मूल्य का गुम मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। बरामद मोबाइल भगवानपुर निवासी अमित कुमार भारती का था। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर अमित कुमार ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उक्त पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post