सावन के पहले सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर देवरिया में शुरु हुआ अखंड रामनाम संकीर्तन शुरु

सावन के पहले सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर देवरिया में शुरु हुआ अखंड रामनाम संकीर्तन शुरु

करहां, मऊ। करहां क्षेत्र के देवरिया खुर्द गांव के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को अखंड रामनाम संकीर्तन एवं श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित ने यजमान से विधिवत पूजन-अर्चन कराने के बाद संकीर्तन शुरु कराया। मंगलवार को हवन-पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

ग्रामीणों के अनुसार यह शिव मंदिर 303 वर्ष से अधिक पुराना है। गांव के शुरुआती निवासियों में शामिल स्व. बिरजू पांडेय ने इसकी स्थापना कराई थी। मंदिर के साथ सामने स्थित पेड़, तालाब और उसकी सीढ़ियों का निर्माण भी उन्हीं द्वारा कराए जाने की बात कही जाती है। मंदिर का वर्तमान स्वरुप वर्ष 1998 में तैयार हुआ। गर्भगृह और तालाब की पुरानी सुर्खी-चूने की सीढ़ियां आज भी मंदिर की प्राचीनता की गवाही देती हैं।

सावन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीणों की मान्यता है कि यहां विराजमान जाग्रत महादेव सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर परिसर में शिवालय के साथ अन्य देवालय और सुंदर जलाशय भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post