पिस्टल लहराकर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पिस्टल लहराकर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपित गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने नदवासराय में गुरुवार को पिस्टल लहराकर हवाई फायरिंग करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध .32 बोर पिस्टल, एक जिंदा .32 बोर व एक 9 एमएम कारतूस तथा 120 रुपये नकद बरामद किए।

पकड़े गए आरोपित की पहचान रवि चौहान निवासी कठिहारी बुजुर्ग, थाना घोसी के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त की रात करीब 1:10 बजे संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में आयुध अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अकीक अहमद, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव व चंद्रभान शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post