Top News

विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

करहां (मऊ): मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के माहपुर स्थित एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक मोहम्मद दानिश खां ने सभी को नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई।

विद्यालय के प्रबंधक आरिफ खां ने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। बच्चों को नशे से बचाने के लिए परिवार और विद्यालय को मिलकर लगातार जारुकता अभियान चलाने की जरुरत है।

प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना जरूरी है। इस दौरान संरक्षक सद्दाम खां, राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल्ला खां, अरविंद शर्मा, अनुराग यादव, अनुभव सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post