बारिश में भींगकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

बारिश में भींगकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

करहां (मऊ) :  जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में आजमगढ़ मऊ बॉर्डर से लेकर कम्युनिटी हॉल मऊ तक कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मऊ जिला प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया। मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजपा नेता छोटू प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बारिश में भींगकर भी जोरदार स्वागत किया। जिसका प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में उल्लेख भी किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा शहीद चौराहे व खुरहट, रानीपुर क्षेत्र में भी भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमो में पूनम सरोज, वीरेंद्र पासी, मुन्ना सिंह, पंकज सिंह, भूपेंद्र सिंह, अर्पित उपाध्याय, डॉक्टर उमेश सरोज, राहुल सिंह, उर्मिला सरोज, रितिक सिंह, अंकित सरोज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post