देवलास में धूमधाम से संपन्न हुआ महा शिवगुरु महोत्सव

देवलास में धूमधाम से संपन्न हुआ महा शिवगुरु महोत्सव

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवल ऋषि की तपोभूमि देवलास में बुधवार को श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवगुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहन पहुंचे। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालु पूरे समय भक्ति भाव में डूबे रहे।

हालांकि कार्यक्रम शुरु होने के दौरान बारिश के कारण कुछ देर व्यवधान उत्पन्न हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और मौसम सामान्य होने के बाद कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक जारी रहा। महोत्सव के समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शंकर, जयगोविंद प्रजापति, बाबूलाल राजभर, जयराम यादव, एकम प्रसाद, सतिराम राजभर, जंगी राजभर, रिंकी यादव, सुनीता, संध्या, ज्ञानती देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post