Top News

ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने फहराया तिरंगा, गाय राष्ट्रगान व शहीदों को किया नमन

ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने फहराया तिरंगा, गाय राष्ट्रगान व शहीदों को किया नमन

करहां, मऊ। आजादी के 80वें पर्व स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र देशभक्ति के उल्लास में डूबा रहा। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया गया। जगह-जगह राष्ट्रगान, वंदेमातरम और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं भाजपा कैंप कार्यालय सुरहुरपुर में भाजपा नेत्री पूनम सरोज एवं डा. उमेश सरोज ने तिरंगा फहराया। बीएसआरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रामनगर खालिसा में प्रबंधक प्रवीण राय तथा एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर में प्रबंधक अशीत पाठक ने ध्वजारोहण किया। शंकर मौर्य-बलिराम मौर्य इंटर कालेज में प्रबंधक कपिलदेव मौर्य, बाबा बहाल दास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में प्रबंधक आरिफ खां, आरएएफ महिला पीजी कालेज शमशाबाद में प्रबंधक रामाश्रय सिंह तथा जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। करहां में समाजसेवी विक्की वर्मा ने भी समारोह में सहभागिता की।

ध्वजारोहण के बाद लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और वंदेमातरम का गायन किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं युवाओं ने बाइक और कार रैलियां निकालकर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रमों में अरुण कुमार वर्मा, अंकित मौर्य, रजनीश राय, धर्मेंद्र सिंह, चंदन उपाध्याय, राजकुमार मौर्य, संगीता मौर्य, बसंत सिंह, सद्दाम खां, हरिनारायन सिंह, आरडी चौहान, चंद्रकांत तिवारी, टिंकू खां, रितिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post