Top News

संत रविदास के समतामूलक संदेश को लेकर निकली समरसता यात्रा

संत रविदास के समतामूलक संदेश को लेकर निकली समरसता यात्रा

करहां, मऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष के अवसर पर शनिवार को भाजपा मुहम्मदाबाद गोहना मंडल की ओर से समरसता कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा फरीदपुर, रोडवेज, गालिबपुर और आरीपुर होते हुए देवर्षि देवल बाबा धाम देवलास पहुंची। मार्ग में विभिन्न रविदास मंदिरों व अंबेडकर पार्कों पर यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिरों में कलश पूजन कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि संत रविदास का जीवन समानता, मानवता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलना ही संत रविदास के विचारों की भावना है। मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस दौरान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री इंद्रदेव भारती, जिला मंत्री सुधीर सोनकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उर्मिला पासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद, प्रद्युम्न प्रताप, वीरेंद्र पासी, हरिकृष्ण बरनवाल, पूजा राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, राहुल सिंह, संतोष मल्होत्रा, बनवारी राम सोनकर, श्याम चौबे, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post