गुरादरी धाम से वैद्यनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
करहां (मऊ) : सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए रविवार को जय बाबा घनश्याम दास बोलबम कांवरिया संघ करहां के तत्वाधान में मठ गुरादरी धाम से कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल शिवभक्त बोल बम व हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबा वैद्यनाथेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।
कांवरियों में गौरव मद्धेशिया, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, रामप्रवेश चौहान, रमेश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, रोहित गुप्ता, बबलू कुमार, रमाशंकर गोंड़ और आयुष मद्धेशिया आदि शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर में स्नान एवं भगवान शिव व घनश्याम साहब की समाधि का पूजन-अर्चन कर यात्रा की सफलता की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।



Post a Comment