Top News

सुर, लय और ताल से सजा स्वतंत्रता दिवस, नन्हे समर्थ की तबला प्रस्तुति ने मोहा मन

सुर, लय और ताल से सजा स्वतंत्रता दिवस, नन्हे समर्थ की तबला प्रस्तुति ने मोहा मन

करहां मऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के रुपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भैंसहा में सुर, लय, ताल और देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान करहां गांव निवासी एवं विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रताप सिंह व सीमा सिंह के होनहार पुत्र नन्हे तबला साधक समर्थ प्रताप सिंह ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी। समर्थ की मनमोहक तबला वादन प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

नन्ही उम्र में तबले पर समर्थ की सधी हुई थाप और संगीत के प्रति लगन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति में प्रतिभा के साथ-साथ निरंतर साधना और संस्कारों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नन्हे कलाकार का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समर्थ की पहली सार्वजनिक प्रस्तुति को विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने एक प्रतिभा के खूबसूरत आगाज के रूप में सराहा। लोगों ने कहा कि आज तबले पर पड़ी यह पहली सार्वजनिक थाप आने वाले समय में बड़े मंचों पर उसकी पहचान बनने की क्षमता रखती है। संचालन प्रिंसिपल दीपक सिंह ने किया। इस दौरान बलदेव प्रसाद, सुनील सिंह, शहजादे खां, विष्णुकांत श्रीवास्तव, अंजनी तोमर, प्रमोद कुमार, अजीत प्रताप, भूपेंद्र पांडेय, शुभम प्रताप, चंदन सांवरिया, आशुतोष सिंह गोलू, लालचंद शर्मा, विनय गुप्त आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post