Top News

शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मना आजादी का पर्व



शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मना आजादी का पर्व

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संस्थानों में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर आजादी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने ध्वजारोहण किया, जबकि भाजपा कैंप कार्यालय सुरहुरपुर में भाजपा नेत्री पूनम सरोज एवं डा. उमेश सरोज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बीएसआरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रामनगर खालिसा में प्रबंधक प्रवीण राय तथा एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर में प्रबंधक अशीत पाठज ने ध्वजारोहण किया। शंकर मौर्य-बलिराम मौर्य इंटर कालेज में प्रबंधक कपिलदेव मौर्य, बाबा बहाल दास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर में प्रबंधक आरिफ खां, आरएएफ महिला पीजी कालेज शमशाबाद में प्रबंधक रामाश्रय सिंह तथा जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। करहां में समाजसेवी विक्की वर्मा ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।

समारोहों में राष्ट्रगान एवं वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। युवाओं ने बाइक और कार रैलियां निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर अरुण कुमार वर्मा, अंकित मौर्य, रजनीश राय, धर्मेंद्र सिंह, चंदन उपाध्याय, राजकुमार मौर्य, संगीता मौर्य, बसंत सिंह, सद्दाम खां, हरिनारायन सिंह, आरडी चौहान, चंद्रकांत तिवारी, टिंकू खां,  रितिक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post