संगठन की मजबूती व सदस्यता विस्तार पर दिया जोर
करहां (मऊ) : औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति की बैठक सोमवार को शिव मंदिर परिसर में अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और सदस्यता अभियान तेज करने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती सदस्यों की एकजुटता और समर्पण पर निर्भर है। उन्होंने सदस्यों से समय से शुल्क जमा करने तथा समिति के जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ने और सदस्यों की सामूहिक बीमा पालिसी कराने का निर्णय लिया गया। अंत में संगठन की एकता, अनुशासन और जनसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बृजेश सिंह, सोहन राजभर, आफताब, श्यामलाल, पंकज, जयराम, अमित यादव, राजेश, बृजेश सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment