Top News

अगलगी के 5 दिन बाद भी नहीं पहुंची कोई सहायता, समाजसेवी विक्की वर्मा ने जाना हालचाल

अगलगी के 5 दिन बाद भी नहीं पहुंची कोई सहायता, समाजसेवी विक्की वर्मा ने जाना हालचाल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ओटनी गांव स्थित चौहान बस्ती के एक गरीब परिवार में पांच दिन पहले लगी आग से दो भैंस, गृह स्वामी व गृहस्वामिनी जलकर घायल हो गए। साथ ही अनाज व ईंधन भी जल गया। बावजूद इसके अबतक कोई प्रशासनिक व चिकित्सकीय सहयोग नहीं पहुंचा, न ही कोई राजस्वकर्मी या पशु चिकित्सक ही पहुंचे। रविवार को देवघर सहयोगियों सहित  देवघर से वापस आने पर सूचना पाकर समाजसेवी विक्की वर्मा ने पीड़ित परिवार का हालचाल लिया औऱ आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाते हुए फोनकर लेखपाल को सूचना देते हुए मदद की मांग की।

गृहस्वामी हरिलाल चौहान के पीड़ित परिवार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम अनाज, ईंधन व पशुओं वाले कटरैन में मच्छरों से बचाव के लिए धुआं सुलगाकर वो लोग ख़ा-पीकर सो गए। बुधवार आधी रात के बाद करीब 01:30 बजे भयंकर धुंआ व आग की लपटें उठते देख वो लोग बदहवास होकर आग बुझाने लगे और मवेशियों की जान बचाने का प्रयास करने लगे। इसमें उनकी दो होनहार भैंस बुरी तरह जल गई। इसके साथ ही गृहस्वामिनी मालती देवी व हरिलाल चौहान भी बुरी तरह झुलस गईं।

इसमें उनकी रखी सरसों सहित ईंधन जल गया और कैटरैन का कुछ हिस्सा अधिक गर्मी के कारण टूटकर गिर गया। घर का वह पूरा हिस्सा भी आग व धुंआ के कारण काला पड़ गया। क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉक्टर कन्हैया प्रसाद ने सूचना देने पर सोमवार को घायल व जले पशुओं के इलाज हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की। साथ ही एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने भी संज्ञान लेते हुए जांच कराने हेतु निर्देशित करने हेतु कहा।





Post a Comment

Previous Post Next Post