गैर-परिषदीय विद्यालयों का एसआरजी ने किया भौतिक अनुश्रवण
करहां (मऊ) : विभागीय निर्देशों के क्रम में मंगलवार को एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने परिषदीय से इतर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का भौतिक अनुश्रवण किया। इस दौरान विद्यालयों में महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों को पूर्ण कराया गया। अभियान के तहत चंडीदास प्राथमिक पाठशाला फरीदपुर, पंडित छेदी प्रसाद तपस्थली बालिका विद्यालय व पंडित छेदी प्रसाद जूनियर हाईस्कूल सुरहुरपुर तथा सेक्रेड हार्ट स्कूल, सुरहरपुर का अनुश्रवण किया गया।
इस दौरान विद्यालयों में प्रशस्त ऐप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के लिए नामांकन, प्रश्नोत्तरी तथा पोर्टल पर संबंधित फोटोग्राफ अपलोड कराने का कार्य कराया गया। साथ ही ईको क्लब्स फ़ार मिशन लाइफ के अंतर्गत नोटिफिकेशन संबंधी कार्य भी पूर्ण कराया गया।
विद्यालयों के अनुश्रवण के उपरांत राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार न्याय पंचायत सुरहरपुर की शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय चौहान बस्ती, सुरहरपुर में हुई, जिसमें एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने सहभागिता की। बैठक में शशिभूषण राय, वंशराज प्रसाद, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार एवं विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने किया।




Post a Comment