Top News

अस्पताल परिसर से लाकेट झपटने वाला स्नैचर गिरफ्तार, सुनार को भी दबोचा

अस्पताल परिसर से लाकेट झपटने वाला स्नैचर गिरफ्तार, सुनार को भी दबोचा

करहां (मऊ) : रानीपुर पुलिस ने अस्पताल परिसर में महिला के गले से मंगलसूत्र का लाकेट झपटने के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित सुजीत यादव (19) निवासी छपरा, चिरैयाकोट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से बिक्री के बचे 1930 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपित ने 9 सितंबर को घटना को अंजाम देकर लाकेट चिरैयाकोट निवासी सुनार नितेश उर्फ गोलू (34) को 21 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। शेष रकम पिता के इलाज में खर्च करने की जानकारी दी।

पुलिस आरोपित को साथ लेकर चिरैयाकोट पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर सुनार नितेश को हिरासत में लेकर उसकी संबंधी के माध्यम से चोरी का पीली धातु का मंगलसूत्र लाकेट बरामद किया गया। पीड़िता ने बरामद लाकेट की पहचान की। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान रानीपुर थाने के उपनिरीक्षक धीरेंद्र बहादुर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रदीप व विराट पटेल तथा चिरैयाकोट के कांस्टेबल विकास सिंह शामिल थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post