Top News

यूजीसी रोलबैक व आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट रवाना हुए बयालिस तोमर क्षत्रिय संघ के सैकड़ों सदस्य

यूजीसी रोलबैक व आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट रवाना हुए बयालिस तोमर क्षत्रिय संघ के सैकड़ों सदस्य

करहां (मऊ) : यूजीसी रोलबैक व आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह बयालिस तोमर क्षत्रिय संघ के सैकड़ों लोग करहां स्थित वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी लोग एकजुट होकर समूह के रुप में नारेबाजी करते हुए मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना हुए।

प्रस्थान से पूर्व समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करना आवश्यक है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, महामंत्री जयप्रकाश सिंह, बसंत कुमार सिंह, बृजबिहारी सिंह, बुधिराम सिंह, नागेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुभाष सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुबाशंकर सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नौजवान रवाना हुए।



Post a Comment

Previous Post Next Post