खुरहट उच्च प्राथमिक विद्यालय का एसआरजी ने किया सहयोगात्मक पर्यवेक्षण
करहां (मऊ) : जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र रानीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। इसमें विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता उच्च स्तर की पाई गई।
राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा निपुण लक्ष्य प्लस एप पर कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के आकलन की व्यवस्था के क्रम में एसआरजी ने कक्षा सात के बच्चों का यदृच्छया आकलन किया। आकलन में अधिकांश बच्चे दक्ष पाए गए, जिस पर एसआरजी ने संतोष व्यक्त किया।
बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें स्टेशनरी सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा राय, शबाना खातून, सादिया नसीम, विजयलक्ष्मी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Post a Comment