फार्मर रजिस्ट्री में देरी न करें किसान : विजय मौर्य
आधार और खतौनी में नाम अलग होने पर पहले कराएं अभिलेखों में सुधार
करहां (मऊ) : किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे नजदीकी जनसेवा केंद्र, पंचायत सहायक या संबंधित लेखपाल के माध्यम से जल्द प्रक्रिया पूरी करा लें। यह अपील विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार मौर्य ने की है।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल फोन जरुरी है। आधार व खतौनी में नाम का मिलान अवश्य कर लें। नाम में अंतर या अभिलेख में कोई त्रुटि होने पर पहले लेखपाल से संपर्क कर उसे ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य सरकारी योजनाओं एवं कृषि सुविधाओं का लाभ लेने में फार्मर रजिस्ट्री महत्वपूर्ण हो सकती है। ऐसे में किसान समय रहते रजिस्ट्री पूरी करा लें।

Post a Comment