रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया लेखपाल को निलंबित
जांच के लिए तहसीलदार न्यायिक को बनाया जांच अधिकारी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में तैनात लेखपाल अविनाश सिंह का कथित रुप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रकरण की जांच के लिए तहसीलदार न्यायिक धर्मेंद्र पांडेय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वह वायरल वीडियो समेत उपलब्ध साक्ष्यों और प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार अथवा रिश्वतखोरी से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment