Top News

भजन-सत्संग व भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजन

भजन-सत्संग व भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजन

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान करहां बाजार के पूजा आटो गैरेज पर योगेंद्र राजभर व रविंद्र राजभर द्वारा निरंकारी संत समागम, भजन, सत्संग व विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न किया गया। इसमें सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिकों व श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आजमगढ़ से पधारे सेवादल सत्संग प्रभारी संतोष महाराज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता हैं। ईश्वर हमें बनाते हैं और हमारे पास जो कुछ भी संसाधन हैं, उसके निर्माता भगवान विश्वकर्मा हैं। कहा कि परमपिता परमात्मा की अनुभूति प्राप्त करना ही मनुष्य का प्रमुख लक्ष्य है। मऊ से पधारे ज्ञान प्रचारक सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा कि परमेश्वर निराकार है और सभी मनुष्य उसी एक ही ईश्वर की संतान हैं। उसके ज्ञान मात्र से ही जाति, धर्म, रंग और धन आदि के सभी भेदभाव समाप्त हो जाते हैं और सभी में विनम्रता व प्रेम भाव का संचार होता है। इससे मानव जीवन आनंदमय बन जाता है।

कार्यक्रम का संचालन शिवबचन महाराज ने किया। इस अवसर पर जुटे महात्मा व भक्तजन  गुड्डू कुमार, रुपा शर्मा परमानंद प्रसाद, डाक्टर रामानंद, राजमणि शर्मा, प्रकाश यादव, लक्ष्मी देवी, शशि देवी, शीला, कौशल्या सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post