Top News

टूटे विद्युत तारों से खतरा, मरम्मत हेतु दिया प्रार्थना पत्र

टूटे विद्युत तारों से खतरा, मरम्मत हेतु दिया प्रार्थना पत्र

करहां (मऊ) : क्षेत्र के याकूबपुर गांव में पिछले हफ्ते आए चक्रवात व भारी बारिश के दौरान बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। काली मंदिर व डाकघर के सामने तार टूटने से कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, वहीं बिजली के अभाव में डाकघर की मशीन की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर टूटे तार से किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने और टूटे तारों की मरम्मत कराने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र देने वालों में मनोज श्रीवास्तव, रुपानंद सिंह, भूपेंद्र लाल श्रीवास्तव, रविप्रकाश तिवारी, दीना चौरसिया, उमाशंकर सिंह, रमेश कांदू, शिवरतन कांदू, लालबिहारी सिंह शिवनाथ कांदू, सुधाकर तिवारी, त्रिवेणी लाल, संजय कांदू आदि शामिल हैं। प्रभारी एसडीओ रानीपुर शैलेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण आपूर्ति बाधित है। नया ट्रांसफार्मर मंगा लिया गया है और मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post