Top News

आंधी-पानी में पेड़ उखड़े, टूटे तार, चारदीवारी ध्वस्त

आंधी-पानी में पेड़ उखड़े, टूटे तार, चारदीवारी ध्वस्त

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और बारिश से भुजहीं स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज के सामने वन विभाग के करीब आधा दर्जन सफेदा व शीशम के पेड़ उखड़कर चहारदीवारी पर गिर पड़े। इससे दीवार कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ों की चपेट में आने से बिजली के पोल और तार भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। भुजहीं-घरोंहिया मार्ग पर देर शाम तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सहायक वन अधिकारी दिवाकर यादव ने बताया कि टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराया। संयोग रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post