Top News

जहां था कल विश्वकर्मा पूजा का विशाल भंडारा, वहीं आज़ गिरा विशाल पेड़

जहां था कल विश्वकर्मा पूजा का विशाल भंडारा, वहीं आज़ गिरा विशाल पेड़

•शुक्र था कि शुक्रवार को थी आटो गैरेज की साप्ताहिक बंदी

•अंग्रेजी शराब की दुकान भी तीन दिन पहले ही हो गई स्थानांतरित

•बाल-बाल बची नाई की गुमती

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर करहां बाजार स्थित जिस पूजा आटो गैरेज पर गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा पर सैकड़ों लोगों ने निरंकारी संत्संग सुन भंडारा ग्रहण किया, ठीक उसी स्थान पर अगले दिन विशालकाय पेड़ गिर गया। शुक्र यह रहा कि आटो गैरेज का शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी थी, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ; अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

बतादें कि गुरुवार विश्वकर्मा पूजा के दिन रसूलपुर-करहां बाजार स्थित रविंद्र राजभर व योगेंद्र राजभर क पूजा आटो गैरेज पर निरंकारी संत समागम, भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। ठीक उसी स्थान पर शुक्रवार दोपहर विशाल चिलबिल का पेड़ धराशायी हो गया। शुक्रवार आटो गैरेज का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण वहां कोई नहीं था अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। वहीं अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट दुकान  है जो संयोगवाश तीन दिन पहले जहानागंज रोड पर स्थानांतरित हो गयी। पड़ोस में एक वेल्डिंग की दुकान व एक नाई की गुमती भी है। हो रही बारिश के कारण बाहर किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण कोई प्रभावित नहीं हुआ। रोजन नाई की गुमती भी पेड़ से बाल-बाल बच गई। इसकी वजह से सिर्फ कटरैन का नुकसान हुआ है।



Post a Comment

Previous Post Next Post