अनुरक्षण कार्य पूरा, विद्युत आपूर्ति बहाल
करहां (मऊ) : जमुई-करहां 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को निर्धारित अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य संपन्न कराया गया। इसके चलते सुबह नौ बजे से शाम करीब 05:39 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान मशीनों, तारों एवं विद्युत खंभों से संबंधित आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया।
अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। कार्य के दौरान अवर अभियंता छोटेलाल के साथ विपिन चतुर्वेदी, शशि यादव, कादिर अहमद, निरंकार सिंह आदि थे।

Post a Comment