Top News

पुत्रों की रक्षा व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जल जिउतिया व्रत

पुत्रों की रक्षा व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जल जिउतिया व्रत

•विभिन्न पूजन स्थलों पर विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन

•कथा श्रवण कर मांगी संतान की सुख-समृद्धि

करहां (मऊ) : पुत्रों की रक्षा, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं ने शनिवार को निर्जल जिउतपुत्रिका व्रत रखा। शाम ढलते ही करहां व मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाएं जलाशयों, मंदिर परिसरों और परंपरागत पूजन स्थलों पर पहुंचीं। सद्धोपुर, देवलास, सौसरवां, भदीड़, भांटीकला, गुरादरी, मालव, शमशाबाद, याकूबपुर, बरहदपुर, सुतरही, देवरिया, नगपुर, नेवादा, कोलौरा, करहां, राजापुर, सिरियामाता सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जिउतिया व्रत की कथा सुनी तथा अपने पुत्रों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजन स्थलों पर मंगलगीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में भी सैकड़ों व्रती माताओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। यहां जिउतिया व्रत की कथा कहने की जिम्मेदारी उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका प्रियंबदा गुप्ता ने संभाली। इस अवसर पर उषा सिंह, प्रतिमा राय, सुमन गुप्ता, नैना वर्मा, कंचन कुमारी, उषा मौर्य सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post