अज्ञात अराजकतत्वों ने विद्युत खंभे व तार तोड़े
करहां (मऊ)। क्षेत्र के देवरिया खुर्द गांव में जमुई-करहां विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल करने के लिए हाल ही में लगाए गए तीन विद्युत खंभों व खींचे गए तारों को बुधवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें अभी विद्युत आपूर्ति शुरु नहीं की गई थी। खंभे व तार क्षतिग्रस्त होने से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल होने में विलंब की आशंका है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
बताया गया कि खंभे व तार लगाने वाली कार्यदायी संस्था ने अभी कार्य पूर्ण कर विद्युत विभाग को लाइन हैंडओवर नहीं की है। घटना की जानकारी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता छोटेलाल को दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच-परख कराई जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment