अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोहराबपुर रेलवे फाटक के आगे ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर अवैध देशी शराब बेचने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से बिल्लो रानी ब्रांड की 22 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान रामप्रकाश निवासी टिसौरामाफी, थाना जहानागंज, आजमगढ़ के रुप में की है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

Post a Comment