Top News

बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

करहां (मऊ) : आजमगढ़-मऊ फोरलेन पर मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 62 वर्षीय अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मऊ जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालव गांव निवासी रणविजय सिंह मऊ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के निरीक्षक डा. फैयाज अहमद ने घटना की पुष्टि की। घटनास्थल के आसपास टाउन इंटर कालेज, क़ई निजी शिक्षण संस्थाएं, अस्पताल, राजकीय पीजी कालेज और सीएचसी होने से लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post